CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से हटाए सारे पोस्ट

1 Jan. Vadodara: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नए साल के पहले दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल से सबको चौंका दिया है। नए साल 2021 की शुरुआत से पहले दीपिका पादुकोण के सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट डिलीट हो गए हैं। हालांकि इसको लेकर दीपिका पादुकोण की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। कई मीडिया रिपोर्ट में अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि दीपिका का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया हो। एक और कारण यह हो सकता है कि दीपिका ने नए साल में नए स्लेट के साथ 2021 में प्रवेश करना चाहती है।