गुजरात के वड़ोदरा में समा तालाब निकट नए फ्लाईओवर ब्रिज की डिजाइन में बदलाव के साथ ब्रिज बनाने की कीमत दुगनी हो गई है।
वडोदरा के समा तालाब निकट नया फ्लाईओवर ब्रिज बनाने का कॉन्ट्रैक्ट 56.56 करोड़ में दिया गया है, लेकिन स्थाई समिति में अनुमति के बाद ब्रिज की डिजाइन में बदलाव के साथ ब्रिज अब 120 करोड़ में बनने जा रहा है।
स्थाई समिति में यह प्रस्ताव रखे जाने पर स्थाई समिति के सदस्य नितिन डोंगा डॉक्टर राजेश शाह जागृति काका और हेमिषा ठक्कर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ ब्रिज के डिजाइन पर चर्चा करने के बाद नया ब्रिज बनने पर उर्मी ब्रिज कमजोर होने की संभावना जताई।
अब इस मामले आने वाली स्थाई और संकलन की बैठक में मामला गरमा सकता है। इस मामले सामाजिक कार्यकर्ता अतुल गामेची ने कॉन्ट्रैक्टर को फायदा करने के लिए ब्रिज की डिजाइन बदली जा रही होने के आरोप लगाए।

More Stories
PM Modi ने जोड़ा अतीत से भविष्य का पुल, किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन
“जहाँ विश्वास वहाँ विजय” – रामनवमी पर खास संदेश
वक्फ संशोधन बिल पर देशभर में बवाल ;शाहनवाज हुसैन को मिली जान से मारने की धमकी…..