CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

Ramlalla

रामनवमी के अवसर पर सज्ज है रामजन्मभूमि, सूर्य तिलक के साथ हुआ रामलल्ला का श्रृंगार

रामनवमी का पावन पर्व आज पूरे भारत में ज़ोरो शोरो से मनाया जाने वाला है। पूरा देश आज भगवा रंग में रंग चूका है। और इस पावन पर्व पर अयोध्या में बने राम मंदिर में जश्न की तैयारियां हो चुकी है। इस बार पहली बार प्राणप्रतिष्ठा होने के बाद राम मंदिर में रामनवमी मनाई जाएगी।

भक्तों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर राम मंदिर के द्वार को 19 घंटों के लिए खुला रखा जाएगा जिससे की भक्त चैन से दर्शन कर सके। सुबह मंगला आरती से यानी सुबह 3:30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक पट खुले रहेंगे। हालांकि रामलल्ला को 4 बार भोग चढ़ाने खातिर 5 मिनट के लिए परदा लगाया जाएगा।

बता दें कि 16 से 19 अप्रैल तक राममंदिर में कोई भी VIP दर्शन नहीं कर सकेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने VIP अतिथियों को 19 अप्रैल के बाद ही रामलल्ला के दर्शन के लिए अयोध्या आने की अपील की है। इस बार 25 लाख से भी ज़्यादा भक्तों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। और सभी भक्तों से ट्रस्ट ने अनुरोध किया है कि कोई भी कीमती सामान अपने साथ न लाएं।

मंदिर को खूब सुंदर तरीके से सजाया गया है। रामलल्ला के सूर्य तिलक की भी तैयारियां हो चुकी हैं। आज दोपहर 12 बजे रामलल्ला का सूर्य तिलक होगा। यह घटना कुल 4 से 5 मिनट तक रहने वाली है। इस तिलक में सूर्य का प्रकाश सीधे रामलल्ला के मस्तिष्क के बीचों बीच गिरेगा। रामलल्ला को आज पीले वस्त्र धारण कराए गए हैं और उन्हें 56 (छप्पन) भोग भी लगाया जाएगा।

सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती दूरदर्शन पर राम मंदिर के उत्सव का सीधा प्रसारण करेगा। साथ ही पूरे अयोध्या शहर में 100 से भी ज़्यादा LED स्क्रीन्स लगाए गए हैं जिसपर पूरे महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।