CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 21, 2024
Easy way to make birth certificate online and offline

Birth certificate : बच्चे को मिलेंगे कई फायदे, जानिए जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का आसान तरीका

जन्म प्रमाणपत्र (Birth certificate) एक सरकारी दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति के जन्म की पुष्टि करता है। इसमें व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम और लिंग जैसी जानकारी शामिल होती है। जन्म प्रमाणपत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसका उपयोग कई कार्यों के लिए किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी नगर निगम या परिषद, ग्राम पंचायत, भारतीय वाणिज्य दूतावास या दूतावास और अधिसूचित क्षेत्र परिषद या प्राधिकरण की होती है।

कुल मिलाकर जन्म प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज हम आपको इस खबर में जन्म प्रमाण पत्र (Birth certificate) से जुड़ी सारी जानकारी बताएंगे। तो चलिए आज हम जानेंगे कि जन्म प्रमाण पत्र क्यों जरूरी है?

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

पंजीकरण जन्म और मृत्यु पंजीकरण वेबसाइट https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/signUp पर करना होगा।

इसके लिए आपको जनरल पब्लिक साइनअप विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद ईमेल आईडी, बच्चे का नाम, जन्म तिथि, राज्य, जिला, गांव जैसी सभी जानकारी भरनी होगी।

पंजीकरण के बाद, ई-मेल आईडी पर एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक पर क्लिक कर यूजर आईडी के साथ नया पासवर्ड बनाना होगा।

आपको जन्म और मृत्यु पंजीकरण वेबसाइट पर जाना होगा और उपयोगकर्ता लॉगिन विकल्प में पासवर्ड के साथ उपयोगकर्ता आईडी भरना होगा।

इसके बाद ADD BIRTH REGISTRATION के ऑप्शन पर जाएं और सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवेदन पत्र भरने के बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।

डॉक्यूमेंट को स्कैन और अपलोड करने के बाद आपको सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा और रसीद प्राप्त करनी होगी।

रसीद प्राप्त करने के बाद, आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों की अपनी फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी और अंत में आपको इन सभी दस्तावेजों को अपने जिले के संबंधित विभाग में जमा करना होगा और रसीद प्राप्त करनी होगी।

इस तरह आप आसानी से किसी भी राज्य का अपना जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं और उसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे बनाएं तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है –

आप अपने क्षेत्र के नगर निगम या नगर पालिका से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन्म और मृत्यु का एक रजिस्ट्रार होता है, जो जन्म प्रमाण पत्र के पंजीकरण और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिम्मेदार होता है।
यदि बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है, तो जन्म के कुछ समय बाद कर्मचारी आपको स्वयं फॉर्म देंगे।
अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
अब फॉर्म को अस्पताल कार्यालय में जमा कर दें।
अब आपके सभी दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा।
सत्यापन के 10-15 दिनों के भीतर जन्म प्रमाण पत्र आपके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा या आपको जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए स्वयं कार्यालय जाना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाना क्यों फायदेमंद है?

जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो पहचान और नागरिकता के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। इसके फायदे आप निम्नलिखित बिंदुओं से देख सकते हैं।

शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। यह बच्चे की उम्र और पहचान के प्रमाण के रूप में कार्य करता है।

पासपोर्ट या वीज़ा प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। यह नागरिकता और पहचान के प्रमाण के रूप में कार्य करता है।

स्वास्थ्य, संपत्ति और जीवन बीमा जैसी बीमा पॉलिसी प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाना क्यों आवश्यक है?

व्यक्तिगत जानकारी को जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से सत्यापित किया जा सकता है। यदि आपको नौकरी के लिए अपनी जन्मतिथि साबित करने की आवश्यकता है, तो आप एक वैध दस्तावेज़ के रूप में जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड या पासपोर्ट बनाने के लिए आसानी से कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने पर लाभार्थी नागरिक को 15 से 20 दिन के अंदर आयु प्रमाण पत्र मिल जाएगा।