CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 8, 2024

Surat के इस Beach को माना जाता है भूतों का घर, मुर्दों की राख से भरी है यहां की मिट्टी

गुजरात का सूरत शहर अपने विभिन्न प्रकार के खाने पीने की चीज़ों, डायमंड और पुलों के लिए मशहूर है। इसके अलावा यहां आस पास ही कई घूमने फिरने के स्थान भी हैं। और यहीं मौजूद है भारत का सबसे डरावना बीच।

अरब सागर के पास सूरत से केवल आधे घंटे की दूरी पर मौजूद डुमस बीच को एक भूतिया जगह माना जाता है। यह बीच भूतिया कहानियों के साथ-साथ अपनी काली मिट्टी के कारण मशहूर है। यहां के निवासियों का कहना है कि यह स्थान पहले एक शमशान घाट हुआ करता था जहां मुर्दों को जलाया जाता था। उनका कहना है कि इन्ही जले हुए मुर्दों की राख के कारण यहां की मिट्टी काली है। माना जाता है कि आज भी यहां जलाए गए लोगों की आत्माएं घूमती है।

हालांकि एक जियोग्राफी प्रोफेसर का कहना है कि मैग्नेटाइट प्रकृति वाले लोहे की अधिक मात्रा के कारण यहां की मिट्टी का रंग काला है। और तो और समुद्र तट के किनारों के आसपास के मैंग्रोव जंगल भी यहां की मिट्टी को काला रंग प्रदान करने में भूमिका निभाते हैं।

लेकिन, कई लोगों ने यहां पर असाधारण या पैरानॉर्मल एक्टिविटीज को महसूस किया है। जैसे ही यहां पर हम पहुंचते हैं एक अलग सा भारीपन महसूस होता है। दिन में तो यहां पर्यटकों की भीड़ जमा रहती है, लेकिन रात होते ही यहां किसी का भी रुकना मना है। लोगों ने यहां अलग-अलग प्रकार की दिल दहला देने वाली आवाज़ें सुनी है। इसके अलावा यहां खींची गई तस्वीरों में किसी की छवि दिखाई देती है जबकि उस वक़्त वहां कोई मौजूद नहीं होता है।

अगर रात को कोई पानी में जाने की हिम्मत करता है तो कुत्ते ज़ोर ज़ोर से भौंककर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। सुनने में आया है कि कुछ पर्यटक यहाँ से गायब भी हो गए हैं। हालाँकि कई सारे जिज्ञांसु लोगों ने यहाँ रात्रि बिताई है और उन्हें कोई ऐसा अजीब अनुभव नहीं हुआ है।

अब इन भूतों की कहानी में कितनी सच्चाई है इस बात का कोई सबूत नहीं है। हमारा चैनल इस बात की पुष्टि नहीं करता। ये सारी कहानियां यहां के स्थानियों द्वारा बताई गई है। लेकिन, यहाँ रात को जाने से रोकने की एक वजह यह ज़रूर है कि यहाँ कोई लाइट नहीं है, इसलिए खो जाने का या कोई हादसा हो जाने की सम्भावना है।