आज नौ ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को धनु संक्रांति कहा जाता है। धनु गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। गुरु ग्रह का एक नाम बृहस्पति है। ये देवताओं के गुरु हैं।
सूर्य के धनु राशि में रहने के संबंध में माना जाता है कि सूर्य गुरु बृहस्पति के सेवा में रहेंगे। सूर्य करीब एक महीना धनु राशि में रहेंगे, इस समय को खरमास कहते हैं।
खरमास में भूल से भी न करें ये गलतियां
पुरानी मान्यता के अनुसार खरमास में नई दुकान, नए व्यापार की शुरुआत नहीं की जाती है। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ काम भी नहीं होते हैं। इसे मलमास भी कहते हैं। सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसे मकर संक्रांति कहते हैं, इस दिन के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाएगी।

More Stories
अलीगढ़ की अनोखी प्रेम कहानी: दुल्हन को छोड़, उसकी मां के साथ भागा दूल्हा!
सीलमपुर की सड़कों पर बहा खून, घरों पर लगे ‘हिंदू खतरे में हैं’ के पोस्टर – क्या फिर से भड़क रही है सांप्रदायिकता की आग
वक्फ कानून पर सुप्रीम सुनवाई; ओवैसी समेत 5 याचिकाओं से तय होगा देश का फैसला!