CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   9:15:45

सबसे ताकतवर रॉकेट की लॉन्चिंग आज, शाम साढ़े छह बजे स्टारशिप लॉन्च करेंगे मस्क

स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल का दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार शनिवार शाम 6:30 बजे करेंगे। पहले इसे 17 नवंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ग्रिड फिन में आई खराबी के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया।

मस्क ने कहा, ‘ग्रिड फिन एक्चुएटर को बदलना होगा, इसलिए लॉन्चिंग को शनिवार तक के लिए टाल दिया गया है।’ ग्रिड फिन रॉकेट बूस्टर को पृथ्वी पर वापस आने में मदद करते हैं। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है।