बनारस हिंदू विश्वविद्यालय IIT कैंपस में बुधवार की रात दोस्त के साथ घूम रही IIT की एक छात्रा से मोटर साइकिल सवार 3 बदमाशों ने बदसलूकी की और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। इस घटना के बाद आरोपी कैंपस के हैदराबाद गेट से फरार हो गए। रात में हुई घटना से छात्र-छात्राएं बेहद नाराज हैं।
2500 छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को 11 घंटे प्रोटेस्ट किया। देर रात तक छात्र अपनी मांग को लेकर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस और IIT-BHU के डायरेक्टर ने छात्रों के साथ बैठक की। उन्हें भरोसा दिया कि 7 दिन में सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी सातों पुश्तें याद रखेंगी। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।
प्रशासन ने IIT-बनारस और BHU के बीच दीवार बनाने का फैसला किया है। हालांकि, छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि कैंपस को दो फाड़ नहीं किया जाना चाहिए। मदन मोहन मालवीय के सपने को बंटता हुआ नहीं देखा जाएगा।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा