CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Thursday, April 10   2:59:27

राजस्थान में पहली बार घर से वोट डाल सकेंगे बुजुर्ग-दिव्यांग

मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में पहली बार बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40% से ज्यादा विकलांगता वाले दिव्यांग अगले विधानसभा चुनावों में घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के 5 दिन के अंदर एक फॉर्म भरना होगा।

इसके बाद सरकारी कर्मचारी उनके घर आकर वोट डलवाएंगे। इस पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस सुविधा के जरिए वे दिव्यांग और बुजुर्ग भी वोट दे सकेंगे, जो पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते। इसकी शुरुआत इसी साल हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई थी।

कर्नाटक में 75 हजार से ज्यादा बुजुर्गों और 18 हजार से ज्यादा दिव्यांगों ने घर से वोट दिया था। इधर, राजस्थान में 80 साल से ज्यादा उम्र के 11.8 लाख और मध्य प्रदेश में 7.1 लाख वोटर्स हैं। यह सुविधा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के बुजुर्ग-दिव्यांग वोटर्स को भी मिलेगी।