CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Thursday, April 17   11:44:53
chandrayan

चंद्रयान-3 के रोवर ने चांद से भेजी लैंडर की पहली फोटो

31-08-2023

चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर भेजी है। ये तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे से ली गई हैं, जिसमें विक्रम लैंडर पर लगा पेलोड ‘चास्टे’ सतह पर ड्रिलिंग करता दिखा। ये पेलोड सतह और गहराई में तापमान मापता है। चांद पर पहुंचने के छठे दिन चंद्रयान ने साउथ पोल पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की थी।जिस रोवर ने ये तस्वीर खींची है। उसने मिशन के दौरान दो अहम ऑब्जर्वेशन भेजे हैं। पहला ऑब्जर्वेशन तापमान से जुड़ा था। दूसरा- चांद की सतह पर सल्फर और ऑक्सीजन सहित 9 एलिमेंट्स की पुष्टि भी की गई हैं। तापमान से ये पता चलेगा कि साउथ पोल की मिट्टी वास्तव में कितनी क्षमता रखती है। वहीं सल्फर की मौजूदगी से चांद के इतिहास और संरचना से जुड़ी जानकारी पता करने में मदद मिलेगी।