CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 29   2:48:29

आज से सावन के महीने की शुरुआत

04-07-2023, Tuesday

आज मंगलवार 4 जुलाई सावन का पहला दिन है। इस बार अधिक मास की वजह से सावन दो महीनों का है। 4 जुलाई से 31 अगस्त की सुबह तक सावन रहेगा और फिर भाद्रपद मास शुरू होगा। रक्षा बंधन का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस महीने में शिवजी का अभिषेक करने की परंपरा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप कर सकते हैं। आज से 31 अगस्त तक 16 दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, द्विपुष्कर जैसे शुभ योग रहेंगे। इन योगों में पूजा-पाठ के साथ खरीदारी भी की जा सकती है।