CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:05:23

MP समेत 8 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

23-06-2023, Friday

असम के 20 जिलों में बाढ़, 1 लाख से ज्यादा प्रभावित

बंगाल-बिहार में 11 लोगों की मौत

मौसम विभाग ने MP समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। उधर, असम के 20 जिलों में आई बाढ़ से 108 गांव पूरी तरह से डूब चुके हैं। इससे 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नलबाड़ी जिले में बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल और बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है।असम का कुल क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किमी है, लेकिन इसका 40 फीसदी हिस्‍सा बाढ़ की चपेट में रहता है। बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, पहाड़‍ियों से आने वाले पानी की वजह से ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्‍तर बढ़ता है। बाढ़ आने की ये सबसे बड़ी वजह है। ब्रह्मपुत्र से 49 सहायक नदियां जुड़ी हैं, जो हर साल तबाही लाती हैं।