16-06-2023, Friday
महिला सांसद रोते हुए बोलीं- ये जगह औरतों के लिए सेफ नहीं
ऑस्ट्रेलिया में एक महिला सांसद लिडिया थोर्प ने सांसद डेविड वैन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। लिडिया ने बताया कि उन पर सेक्शुएल कमेंट्स किए गए और गलत तरीके से छूआ गया। उनकी इस बात पर पूर्व महिला सांसद अमेंडा स्टोकर ने खुलासा किया कि 3 साल पहले डेविड ने उन्हें भी गलत तरीके से छूआ था।
इन सभी आरोपों को सांसद डेविड वैन ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि लिडिया ने मेरे बारे में जो कुछ भी कहा है, वो सरासर गलत है। उनके आरोपों की जांच होनी चाहिए। इस पूरे मामले के बाद डेविड को संसद में बैठने पर रोक लगा दी गई है।

More Stories
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कार में धमाका ; हत्या की साजिश या हादसा?
ऑपरेशन ब्रह्म: भारत की एक रणनीतिक सफलता और म्यांमार से संबंधों का नया दौर
334 एटॉमिक बम के बराबर झटका ; म्यांमार में भूकंप से तबाही, 1644 की मौत, हजारों घायल