CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:27:48

कर्नाटक में निरस्त होगा धर्मांतरण विरोधी कानून

16-06-2023, Friday

किताबों से हटेंगे हेडगेवार-सावरकर से जुड़े चैप्टर

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार 3 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में विधेयक पेश करेगी। भाजपा ने सितंबर 2022 में ये कानून लागू किया था, जिसके तहत जबरन या बहलाकर धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने कुछ किताबों से RSS संस्थापक हेडगेवार और हिंदूवादी नेता वीर सावरकर के अध्यायों को हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही नेहरू और बीआर अंबेडकर से जुड़े अध्याय शामिल करने की बात कही है, जो भाजपा सरकार में हटा दिए गए थे।