29-09-22
दिल्ली पहुंचे गहलोत ने कहा- पार्टी आज संकट में
कांग्रेस में हमेशा डिसिप्लिन रहा है : गहलोत
कांग्रेस में अध्यक्ष का चुनाव और राजस्थान सरकार में मुख्यमंत्री पद का फैसला.. दोनों मसलों पर अब गुरुवार या शुक्रवार तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा- कल यानी गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। हमारे दिल के अंदर नंबर वन जो होता है, उनकी अगुवाई में हम काम करते हैं। आगे भी सोनिया गांधी के नेतृत्व में हम एकजुट रहेंगे। कांग्रेस में हमेशा डिसिप्लिन रहा है। पार्टी आज संकट में है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मीडिया का अपना दृष्टिकोण हो सकता है। घर की बातें हैं। इंटरनल पॉलिटिक्स में यह सब चलता रहता है। यह सब सॉल्व कर लेंगे, यह मैं कह सकता हूं।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार