19-09-22
30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है नक्सली
मुंबई एटीएस ने सुबह नालासोपारा से 15 लाख के इनामी नक्सली कारू हुलास यादव को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद एटीएस ने नावासोपारा के धनीव बाग के रामनगर के एक चॉल में छापा मारा था। जहां से कारू हुलास गिरफ्तार हुआ है। 45 साल का कारू मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के डोडगा गांव का रहने वाला है।
पूछताछ में कारू ने कबूल किया है कि वह 2004 से ही प्रतिबंधित माओवादी ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। वह अब तक 30 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। पिछले कुछ दिनों से वह इलाज के लिए मुंबई में रह रहा था।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार