CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:27:05

अरब सागर में करोड़ों की हेरोइन ले जा रही पाकिस्तानी नाव जब्त

25 April 2022

भारतीय तट रक्षक बल (ICG) और गुजरात एटीएस को अरब सागर से एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ने के लिए गोलियां चलाना पड़ी। पाक नाव में सवार नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों ने पाकिस्तान बोट ‘अल हज’ को भारतीय समुद्री क्षेत्र से पकड़ा गया। मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नाव तेज रफ्तार से भागने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल की नौका से उसका पीछा किया गया। उसे रोकने के लिए भारतीय दल को गोलियां चलाना पड़ीं। इस कार्रवाई में नौका के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया व दो अन्य मामूली जख्मी हुए। इसके तत्काल बाद इलाके में मौजूद तटरक्षक बल के पोत अंकित को को उसे खींचकर लाने के लिए मौके पर भेजा गया। पाक नौका आज दोपहर तीन बजे जाखू बंदरगाह पहुंचेगी।

आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नाव ‘अल हज’ ने नौ लोगों के साथ रविवार देर रात भारतीय समुद्री सीमा में प्रवेश किया था। वह भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के पैकेट फेंकने का प्रयास कर रही थी। पुख्ता खुफिया जानकारी के बाद तटरक्षक बल के पोत के साथ गुजरात एटीएस के दो अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। इसी दौरान पाक नाव को ये पैकेट फेंकते वक्त पकड़ लिया गया।

गुजरात में इससे पहले भी पाकिस्तानी नावों से मादक पदार्थों की जब्ती की जा चुकी है। पिछले साल दिसंबर में गुजरात तट के पास 77 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। भारतीय जलक्षेत्र से नाव के चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।