CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   8:51:18

अरुणाचल में जवानों की हिम समाधि

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन में फंसे 7 भारतीय जवानों की मौत हो गई है। भारतीय सेना ने इस बात की पुष्टि की है।सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि सातों जवानों के शव हिमस्खलन स्थल से निकाल लिए गए हैं।दरअसल 6 फरवरी को कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात कर्मियों के फंसने की खबर थी। बाद में उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था।बर्फीले तूफान में मारे गए जवानों की पहचान भी कर ली गई है।