केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने सोमवार रात को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में एक को-पैसेंजर को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसकी जान बचाई। फ्लाइट के दिल्ली से टेक ऑफ करने के बाद एक पैसेंजर को चक्कर आया और वो बेहोश हो गया। पेशे से सर्जन डॉ. कराड ने पेशेंट को फ्लाइट की इमरजेंसी किट में से इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज भी दिया।
कराड ने बताया कि पेशेंट पसीने से भीगा हुआ था और उसका बीपी लो था। उन्होंने उसके कपड़े हटाए और छाती की मालिश की। करीब 30 मिनट बाद पैसेंजर की हालत में सुधार हुआ।
More Stories
नितांशी गोयलः ट्विंकल ट्विंकल जे़न-ज़ी स्टार!
मोबाइल, लैपटॉप के कारण बढ़ रहा स्क्रीन टाइम? संभल जाइए, आपकी आंखें हो सकती हैं खराब!
इश्क में मौत का मंजर ; मुस्कान के बाद अब मुज्जफरनगर की पिंकी ने बिछाई मौत की साजिश