CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

सरकार: अब स्पुतनिक वी वेक्सिन भी लगेगी मुफ्त में

निजी अस्पतालों के बाद रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी अब जल्द ही सभी सरकारी केंद्रों पर उपलब्ध हो सकेगी। जानकारी के अनुसार केंद्रों पर यह वैक्सीन मुफ्त में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि वर्तमान में देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार हुई कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में लोगों के लिए उपलब्ध है।

खबर की मानें तो जल्द ही स्पूतनिक V सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। फिलहाल, स्पूतनिक V केवल निजी क्षेत्र में लोगों के लिए उपलब्ध है। अधिकारियो का मन ना है कि सप्लाई को देखते हुए इसे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करेंगे। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि नई वैक्सीन के शामिल होने के बाद देश में जारी वैक्सीन प्रोग्राम रफ्तार पकड़ लेगी।
अभी भी देश में वैक्सीन सप्लाई में बड़ा हिस्सा कोविशील्ड और कोवैक्सीन का है। इन दोनों वैक्सीन के उत्पादन के अलावा, स्पूतनिक V का शामिल होना और जल्द होने जा रही मॉडर्ना और जायडस कैडिला के नए शॉट की शुरुआत रोज वैक्सीनेशन के आंकड़े को 50 लाख से 80 और आने वाले हफ्तों में एक करोड़ तक बढ़ा सकती है।