CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   7:07:21

105 घंटे में 75 किमी लंबी सड़क तैयार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

09-06-22

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, यानी NHAI ने 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी लंबी सड़क तैयार कर दी। इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। इससे पहले ये रिकॉर्ड कतर के नाम था। वहां की राजधानी दोहा में 2019 में 10 दिन में 25 किमी लंबी सड़क बनाई गई थी। महाराष्ट्र में अमरावती से अकोला तक सड़क बनाने में 720 लोग 5 दिन तक जुटे रहे।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 105 घंटे और 33 मिनट (5 दिन के भीतर) में 75 किलोमीटर सड़क बनाकर इतिहास रच दिया है। NHAI ने रिकॉर्ड समय में NH-53 में आने वाले अमरावती से अकोला सेक्शन पर सिंगल लेन में 75 किलोमीटर बिटुमिनस कांक्रीट का निर्माण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी शेयर की।

उन्होंने बताया कि सड़क को 720 कर्मचारियों ने तैयार किया है, जिसमें एडवाइजर्स की एक टीम शामिल थी। टीम दिन-रात काम करती थी। 75 किलोमीटर सिंगल लेन बिटुमिनस कांक्रीट रोड कुल लंबाई 37.5 किलोमीटर टू-लेन पक्की सड़क के बराबर है। सड़क का निर्माण 3 जून को सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ था, जो 7 जून शाम 5 बजे तक पूरा हुआ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।