CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   8:53:33
Lok Shabha

लोकसभा में आज महिला आरक्षण बिल पर 7 घंटे बहस

संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन यानी 19 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पेश किया गया। लोकसभा में आज इस बिल पर 7 घंटे तक डिबेट होगी। यह डिबेट सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाषण दे सकते हैं।

डिबेट में सोनिया गांधी कांग्रेस की तरफ से लीड स्पीकर होंगी। वहीं, भाजपा की ओर से निर्मला सीतारमण बहस करेंगी। उधर, आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस ने बिल को समर्थन देने का ऐलान किया है।

इस बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है।