CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   9:24:20

भारत में लगातार बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 628 नए केस

देश में फिर एक बार कोरोना की लहर शुरू हुई है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग आवश्यक कदम भी उठा रहा है।

देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या 4 हजार 52 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए वैरिएंट के देश में 63 मामले मिले हैं। गोवा में 34, महाराष्ट्र में 9 और कर्नाटक में 8 मामले नए वैरिएंट के हैं। 24 घंटे में 315 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं।

कोरोना का सबसे ज्यादा असर केरल में देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में 376 मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है, इनमें 6 केस नए वैरिएंट के हैं। राज्य में पिछले 5 दिन में 8 मरीजों ने दम तोड़ा है।

ये भी पढ़ें – COVID: जानें कितना खतरनाक है कोरोना वायरस का नया वेरिएंट JN-1, जिसे लेकर किया जा रहा Alert

केरल के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा असर कर्नाटक और महाराष्ट्र मे हैं। कर्नाटक में 24 घंटे में 106 केस और महाराष्ट्र में 50 मामले सामने आए है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।