CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Tuesday, February 25   10:25:48
mahashivratri 2025

महाशिवरात्रि 2025: व्रत के दौरान एनर्जी बनाए रखने वाले 5 जादूई पदार्थ

महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा और भक्त इस पावन अवसर की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिव भक्त इस दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए कठोर उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं।

1. मखाना (Fox Nuts)

मखाना उपवास के दौरान एक बेहतरीन स्नैक विकल्प है। यह हल्का, कुरकुरा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे घी और सेंधा नमक के साथ भूनकर या दूध और गुड़ से बनी स्वादिष्ट खीर के रूप में खाया जा सकता है। मखाना भूख को नियंत्रित करता है और ऊर्जा स्तर को बनाए रखता है।

2. साबुदाना (Tapioca Pearls)

साबुदाना व्रत में खाने योग्य एक महत्वपूर्ण सामग्री है, जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जिससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। साबुदाना खिचड़ी, कुरकुरी वड़ा या स्वादिष्ट खीर बना सकते हैं।

3. फल और ड्राई फ्रूट्स

व्रत के दौरान केले, सेब, पपीता और अनार जैसे फल खाए जा सकते हैं। ये प्राकृतिक शर्करा प्रदान करते हैं, जिससे ऊर्जा बनी रहती है। फल सलाद, चाट या मिल्कशेक के रूप में इन्हें खाया जा सकता है। इसके अलावा, बादाम, काजू और किशमिश जैसे सूखे मेवे भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सहनशक्ति बढ़ाते हैं।

4. दूध और डेयरी उत्पाद

दूध और इससे बने उत्पाद जैसे दही, छेना और पनीर महाशिवरात्रि व्रत में सेवन किए जा सकते हैं। ये सात्विक और शुद्ध माने जाते हैं। भक्तगण दूध, दही, लस्सी या छाछ का सेवन कर सकते हैं, जिससे शरीर हाइड्रेटेड और ताजगी से भरा रहता है।

5. आलू

शायद कुछ भक्तों को पता न हो, लेकिन महाशिवरात्रि व्रत के दौरान आलू का सेवन किया जा सकता है। बिना प्याज, लहसुन, अदरक और हल्दी के बनाए गए आलू के व्यंजन व्रत में खाए जा सकते हैं। आलू टिक्की, आलू पकौड़ा, आलू खिचड़ी और आलू का हलवा बनाकर दिनभर ऊर्जावान बना रह सकते हैं। सेंधा नमक डालने से इन व्यंजनों का स्वाद और बढ़ जाता है।