CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   10:54:12

5 महीने में MP के कूनो में 9वें चीते की मौत

03-08-2023

MP के कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीते की मौत हुई है। इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। मादा चीता खुले जंगल में घूम रही थी। हेल्थ चेकअप के लिए पिछले 10 दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। ये बीते 5 महीने में 9वें चीते की मौत है। इनमें तीन शावक भी शामिल हैं, जिनका जन्म कूनो में ही हुआ था। इस साल 26 मार्च को कूनो में पहले चीते की मौत हुई थी।

देश में 70 साल बाद सितंबर 2022 में चीतों की वापसी हुई। साउथ अफ्रीका और नामीबिया से कुल 20 चीते भारत लाए गए। एक मादा चीता ने चार शावकों जन्म दिया था। ऐसे में उनकी संख्या बढ़कर 24 हो गई। जिनमें से अब केवल 15 चीते ही बचे हैं। सुप्रीम कोर्ट भी चीतों की मौत पर नाराजगी जाहिर कर चुका है और इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश दे चुका है।