CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Thursday, March 13   10:06:00

सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, CCTV में दिखे दोनों हमलावर

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।
एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

इधर, सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते दिखे हैं। शाम को फायरिंग करने वालों की तस्वीर भी सामने आई है।