CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   7:26:07

सिक्किम में बाढ़ से 25000 लोग प्रभावित, 1200 घर बहे

सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने राज्य में अभी तक तबाही मचाई हुई है। इस बाढ़ से 25000 लोग प्रभावित हुए हैं। 1200 घर बह चुके हैं। 7 हजार लोग अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए हैं।अब तक 2413 लोगों को बचाया गया है। 6875 लोग राज्य भर में बनाए गए 22 रिलीफ कैंप में रह रहे हैं। वहीं, इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार देर रात तक बढ़कर 26 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने बताया कि बुरदांग इलाके से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से 7 के शव नदी के निचले इलाकों से बरामद कर लिए गए हैं। लापता जवानों में से एक को बचा लिया गया था। 15 जवान समेत कुल 143 लोग अभी भी लापता हैं। इन्हें ढूंढने के लिए NDRF, SDRF और वायुसेना के हेलिकॉप्टर लगाए गए हैं।