छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के वन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जिसमें 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार BSF और DRG के जवान कांकेर के जंगल कलपर के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे। जहां अचानक नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में BSF के एक इंस्पेक्टर व DRG के एक जवान के घायल होने की भी खबर मिली है।
आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। अब तक कुल तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं।

More Stories
युद्ध की आहट के बीच भारत की तैयारी ; 54 साल बाद 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल ……रूस से आ रहा तमल जंगी जहाज
वडोदरा में 80 किमी की रफ्तार से आए तूफान ने मचाई तबाही ; 100 से अधिक पेड़ गिरे, 3 की मौत , पूरे राज्य में रेड अलर्ट!
वड़ोदरा में अचानक तेज़ हवाओं संग बारिश का कहर ,अहमदाबाद में भी बदला मौसम का मिजाज