CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Wednesday, May 7   3:34:26

14 साल की लड़की ने अपने रेपिस्ट को मार डाला,पूर्व सरपंच का बेटा डेढ़ महीने से कर रहा था रेप, 3 पर केस दर्ज

08-06-22

राजस्थान के अलवर में 14 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी युवक की हत्या कर दी। रेप करने वाला पूर्व सरपंच का बेटा था, जिसकी लाश 18 मई को अलवर के कोटकासिम इलाके में सड़क के किनारे मिली। पुलिस ने खुलासा किया है कि लड़के का मर्डर किया गया था।पुलिस के मुताबिक पूर्व सरपंच का बेटा लड़की को काफी समय से ब्लैकमेल कर रेप कर रहा था। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। यह लड़की से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने खेत में बुलाकर लड़के को मार डाला। वारदात के समय युवक शराब के नशे में था।

भिवाड़ी ASP अतुल साहू ने बताया कि 17 मई की रात पूर्व सरपंच धनीराम यादव के बेटे विक्रम यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 18 मई को उसका शव गांव के पास सड़क पर मिला था। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानकर शव घर ले गए। उन्हें लगा कि उसकी मौत गिरने से हुई है।

अंतिम संस्कार के समय विक्रम के गले पर निशान दिखा। खून के धब्बे भी मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में गांव की ही 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की भूमिका संदिग्ध मिली। लड़की की मां नहीं हैं। उसका भाई प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस ने उससे सख्ती दिखाई तो सारा मामला सामने आ गया।

ASP साहू ने बताया कि नाबालिग लड़की विक्रम यादव के घर पानी भरने जाया करती थी। डेढ़ महीने पहले नाबालिग ने अपने प्रेमी से बात करने के लिए विक्रम का फोन मांगा। दोनों के बीच की बात विक्रम के फोन में रिकॉर्ड हो गई थी। दरअसल पिछले एक साल से लड़की का गांव के ही किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। इस पर विक्रम उसे ब्लैकमेल करने लगा और रेप किया।

विक्रम नाबालिग पर अपने दोस्तों का भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसी बात को लेकर लड़की नाराज थी।