CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   6:52:13
hathrass bhagdad

हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा, दुर्घटना में 122 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 122 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

यह हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ। हादसे के बाद के हालात भयावह है। सत्संग स्थल पर और अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हुए देखे गए।दरअसल हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया।

CM योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। घटना की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनाई की गई है। दरअसल जब सत्संग खत्म हुआ तब एक साथ लोग बाहर निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी पतला था। पहले निकलने के चक्कर में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।