अफ्रिकी देश मेडागास्कर में एक बड़ हादसा हो गया है। यहां इंडियन ओशियन आईलैंड गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी देखने आए 50 हजार दर्शक थे। मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो के नेशनल स्टेडियम में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए।
हादसा उस वक्त हुआ जब करीब 50 हजार लोग इंडियन ओशियन आईलैंड गेम्स के उद्घाटन समारोह के लिए स्टेडियम में एंट्री पाने की कोशिश कर रहे थे। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि भगदड़ में घायल हुए लोगों में से 11 की हालत नाजुक है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टेडियम में भगदड़ के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि राष्ट्रपति ने मौन के आव्हान के बाद लेजर शो और आतिशबाजी के साथ समारोह जारी रहा। हिंद महासागर द्वीप खेल तीन सितंबर तक मेडागास्कर में आयोजित किया जाएगा। इवेंट में मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट शामिल हैं।

More Stories
जब सपनों ने छोड़ा साथ ; सूरत में आर्थिक तंगी से टूटे परिवार ने चुना मौत का रास्ता
हैवान बना बेटा ; मटन के लालच में मां की कर दी हत्या, कलेजा निकाल तवे पर भूनकर खाया
क्या ममता बनर्जी की राजनीति में बदलाव लाएगा भगवा प्रभाव? जानिए 2026 के चुनाव का बड़ा खेल!