ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने सोमवार को दावा किया है कि 24 घंटे में चीन के 103 जंगी विमानों ने उनके इलाके में घुसपैठ की कोशिश की है। डिफेंस मिनिस्ट्री ने इसे हाल ही के दिनों की सबसे बड़ी घुसपैठ बताया है। ताइवान ने कहा है कि ऐसा कर चीन इलाके में तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
चीन लगभग हर रोज ताइवान के इलाके में घुसपैठ करता है। हालांकि, रविवार और सोमवार के बीच चीन के 40 वॉरप्लेन दोनों देशों के बीच बनी मीडियन लाइन पार करते हुए ताइवान में घुसे। इससे पहले शनिवार और रविवार के बीच 63 प्लेन ताइवान में घुसे थे। इनके अलावा 9 युद्धपोतों ने भी ताइवान के एरिया में एंट्री ली।
चीन की तरफ से ये घुसपैठ उस समय की गई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। दो दिन की मुलाकात में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ताइवान का मुद्दा भी उठाया।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा