CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   6:49:53
Train Accident

तमिलनाडु में रेलवे के कोच में भीषण आग, 10 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास रामेश्वरम जा रही ट्रेन की प्राइवेट बोगी में आग लग गई। मदुरै कलेक्टर ने इस पर बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के हैं।

सीतापुर की एक ट्रेवल एजेंसी ने इस प्राइवेट कोच की थर्ड पार्टी बुकिंग कराई थी। इसमें 63 लोग सफर कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। इसके बाद 5.45 बजे फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सुबह 7:15 बजे आग पर काबू पाया गया। सिर्फ प्राइवेट कोच में ही आग लगी थी। दूसरे कोच तक आग फैलने से रोक ली गई।

कोच में आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर रहा, जिसे अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। रेलवे के अनुसार, IRCTC से कोई भी कोच की बुकिंग कर सकता है, लेकिन सिलेंडर ले जाने पर रोक है। इसके बावजूद सिलेंडर लेकर कोई यात्री सवार हुआ। घटना वाली जगह पर डीआरएम समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर हैं। झुलसे लोगों को गवर्नमेंट राजाजी कॉलेज मदुरै में भर्ती करवाया गया है।मृतकों के परिवार को रेलवे ने 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।