CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   2:10:00

आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर 1 लाख का इनाम घोषित किया, उपद्रवियों के फोटो भी जारी

03 Feb. Vadodara: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाला किले पर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे। इसके साथ ही जसवीर सिंह, बूटा सिंह,सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 लाख़ का इनाम घोषित किया है यह सभी लाल किले में हुई हिंसा के आरोपी है और फरार है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को 12 फोटो भी जारी किए हैं, जिसमें लाल किले में तोड़फोड़ करने वाले नजर आ रहे हैं।

एक तरफ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दूसरी तरफ आरोपी दीप सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने बुधवार को भी एक वीडियो रिलीज किया। इसमें उन्होंने अपने खिलाफ बोलने वालों को देख लेने की धमकी दी है। साथ ही खुद के हरियाणा में होने का दावा करते हुए कहा कि सिंघु बॉर्डर से सिर्फ आधे घंटे की दूरी पर बैठे हैं।

एक तरफ पुलिस एक्शन में है तो दूसरी तरफ किसान भी प्रदर्शन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में आज किसान महापंचायत चल रही है। इसमें भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नेता राकेश टिकैत भी बोलेंगे। जींद रवाना होने से पहले टिकैत ने कहा था कि अगर सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानीं तो देशभर में ऐसी पंचायतें जारी रहेंगी।

26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद से जो लोग नहीं मिल रहे या गिरफ्तार हैं, उनकी मदद के लिए संयुक्त मोर्चा ने लीगल टीम बनाई है। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी। वहां से उन्हें जानकारी मिली है कि 115 लोग तिहाड़ जेल में बंद हैं। कांग्रेस की लीगल सेल ने हिंसा मामले में किसानों को मदद देने का ऑफर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि एक लीगल टीम किसान नेताओं से मिलेगी। किसान संगठनों ने मंगलवार को ऐलान किया है कि वे 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवेज को जाम करेंगे। भारतीय किसान मोर्चा (आर) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। उधर, किसानों के रुख को देखते हुए पुलिस भी बैरिकेडिंग मजबूत करने में जुटी है।

आंदोलन के सिलसिले में ग्लोबल सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रियाएं

इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर अपना कमेंट जारी किया है। एक रिपोर्ट का लिंक शेयर करते हुए रिहाना ने इंटरनेट बैन किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- कोई भी इस पर बात क्यों नहीं करता?

रिहाना के कमेंट पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि वे किसान नहीं आतंकी हैं। वे देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चीन इसका फायदा उठाकर अपना अधिकार जमा ले, जैसा उसने अमेरिका में किया। आप बेवकूफ हैं, इसलिए चुप बैठिए। हम आपकी तरह अपने देश को नहीं बेच रहे।

तो वहीं, स्वीडन की पर्यावरण एक्टिविस्ट और नोबेल प्राइज विजेता ग्रेटा थनबर्ग ने सोशल मीडिया पर कहा कि हम किसानों के साथ हैं।