CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   10:52:39

संसद के मॉनसून सत्र में मणिपुर को लेकर हंगामा

21-07-2023

संसद के मानसून सत्र के शुरू होते ही 2 दिनों से लगातार मणिपुर वाली घटना को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा देखने मिल रहा है।

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन रहा। शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही कुल 19 मिनट चली फिर इसे 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया।
सुबह 11 बजे लोकसभा में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया, ‘सरकार मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार है। कुछ दल हैं जो सदन चलने नहीं देना चाहते।’
वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया । कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

लोकसभा में कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आप सासंद संजय सिंह और RJD नेता मनोज कुमार झा सहित कई सांसदों ने नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग रखी।

गुरुवार को मानसून सेशन के पहले दिन भी संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर घटना पर हंगामा शुरू कर दिया था। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।