CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Tuesday, February 25   1:07:56

वंदे भारत एक्सप्रेस से रेलवे को 55.60 लाख का नुकसान

27-07-2023

2019 से अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटनाओं के चलते रेलवे को 55.60 लाख का नुकसान हुआ है। इस बात की जानकारी रेलवे मंत्री अश्विनी वैषणव ने लोकसभा में दी।उन्होंने ये भी बताया कि पत्थरबाजी करने वाले 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इन घटनाओं में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। इस दौरान किसी तरह की लूट या फिर यात्रियों के सामान को नुकसान नहीं हुआ।
रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा के लिए उनके रूट पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जहां पर पत्थरबाजी की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं, वहां पर सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए एक डिटेल गाइडलाइन भी जारी की गई है।