25-07-2023
राजस्थान के अलवर की एक 33 वर्षीय शादीशुदा महिला अंजू अपने प्रेमी नसरूल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंची है। अंजू- नसरूल्लाह की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। नसरुल्लाह ने मीडिया से कहा है कि वो अंजू से शादी करेगा। वह सगाई के कुछ दिन बाद भारत जाएगी और फिर वापस पाकिस्तान आएगी। अंजू ने पाकिस्तान में रहने के लिए एक महीने का वीजा भी इश्यू कराया है।
अंजू की 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है। इन दोनों को भी नहीं पता कि उनकी मां पाकिस्तान गई है। पुलिस और CID की टीमें अब मामले की जांच कर रही हैं। महिला के पति या किसी और ने कोई FIR या शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अंजू ने 2020 में पासपोर्ट बनवाया था।
पुलिस और CID की टीमें अब इस केस की जांच कर रही हैं। SP विकास शर्मा ने बताया कि महिला के पति या किसी और ने कोई FIR या लिखित शिकायत नहीं की है।

More Stories
सुबह उठते ही बॉडी को ऐसे करें डिटॉक्स, चिया सीड्स से तैयार करें ये ड्रिंक
रंगों का पर्व होली
स्वतंत्र विचार बनाम राजनीतिक विरोध – कौन सही, कौन गलत?