CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 21   7:28:35

राजधानी दिल्ली में संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन

04-08-2023

संसद के मानसून सत्र का आज 4 अगस्त को 12वां दिन है। मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी है। इस बीच लोकसभा और राज्यसभा में बिल भी पास हो रहे हैं। 3 अगस्त को लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पास हो गया। इस पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का काम कर रही है। द गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टैरिटरी ऑफ दिल्ली बिल से दिल्ली के अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार केंद्र सरकार को मिल जाएगा।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि बीजेपी ने हमेशा दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का दावा किया। 2014 में मोदी ने कहा था कि वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। अब से कोई मोदी जी की बात पर भरोसा नहीं करेगा। अमित शाह बिल के लिए एक भी तर्कसंगत बात नहीं कह पाए। बिल पर लोकसभा में 4 घंटे बहस चली।