25-07-2023
UP ATS ने गाजियाबाद, मथुरा समेत 6 जिलों में छापेमारी कर अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा में मिले हैं। ये सभी अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस कर बांग्लादेश से भारत आए थे।
किसी भी रोहिंग्या के पास वैलिड डॉक्यूमेंट्स नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। 2015 के बाद म्यांमार से 9 लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी भागकर बांग्लादेश और भारत समेत आसपास के देशों में जा चुके हैं। बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रिफ्यूजी कैंप है, जहां 10 लाख से ज्यादा रोहिंग्या रहते हैं।

More Stories
रक्षित कांड: ड्राई स्टेट में हर गली में छलकते जाम का राज़!
रात का भोजन स्किप करना हेल्थ के लिए अच्छा या खतरनाक!
उफ्फ! ये गर्मी! 20 राज्यों में लू और चिलचिलाती धूप का अलर्ट, जानें मौसम का हाल