24-07-2023
मणिपुर में जारी हिंसा का असर मिजोरम तक पहुंचा है। यहां रह रहे मैतेई समुदाय ने डर की वजह से पलायन शुरू कर दिया है। 40 लोग मणिपुर की राजधानी इंफाल आए हैं। हजारों पलायन को मजबूर हैं। पूर्व उग्रवादी संगठन मिजो नेशनल फ्रंट के सहयोगी गुट ने कहा कि इस वक्त मीजो समुदाय की भावनाएं आहत हैं। इसलिए मिजोरम में रह रहे मैतेई लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर राज्य छोड़ देना चाहिए।
मणिपुर सरकार का कहना है कि वो अपने मैतेई लोगों को फ्लाइट से इवेक्युएट कराएगी। वहीं मिजोरम के गृह सचिव ने मैतेई समुदाय के नेताओं से मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पर मिजो संगठनों ने आज राजधानी आइजोल में मैतेई लोगों के खिलाफ रैली का ऐलान किया है। मिजोरम में करीब 1,500 मैतेई परिवार रहते और काम करते हैं।

More Stories
“Another Round” की दीवानगी या खतरनाक लत? वडोदरा हिट एंड रन केस का चौंकाने वाला सच!
“तुम अकेली नहीं हो” – VNM Foundation & VNM T.V की नई पहल
छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव! नारियल के खोल से प्लास्टिक को हराने की अनूठी पहल