22-07-2023
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 11 दिन पुलिस कस्टडी में सौंपा है।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस पर कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
इस बीच कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आपने ‘बेटी बचाओ’ का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है।
महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई (बुधवार) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले जा रहे हैं और उनसे अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

More Stories
जहाँ चाह, वहाँ राह ; उम्र के बंधनों को तोड़कर 70 की आबा ने शुरू किया अपना बिज़नेस
रक्षित कांड पर जानवी कपूर का तीखा वार , किया ‘Another Round’ का जिक्र!
वडोदरा हिट एंड रन कांड: आठ लोगों को कुचलने वाला रक्षित चौरसिया अब ज्यूडिशियल कस्टडी में