03-08-2023
बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई की मौत फांसी लगाने से हुई है। इस बात का खुलासा शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।कहा जा रहा है की ब्याज मिलाकर नितिन देसाई पर कर्ज की रकम 250 करोड़ रुपए हो चुकी थी। कंपनी ने वसूली के लिए कानूनी कदम उठाए थे। कंपनी ने वहां के जिलाधिकारी को भी स्टूडियो जब्त करने का प्रस्ताव दिया था। एन डी स्टूडियो के सील होने की भी आशंका बनी हुई थी। दूसरी तरफ नितिन के फोन से पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें चार लोगों का जिक्र है। इन सारे पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है।
More Stories
अगर जावेद अख्तर गीतकार और पटकथा लेखक नहीं होते, तो वे क्या होते?
Sunita Williams बनी स्पेसवॉक की महारानी, 9वीं बार स्पेसवॉक कर रचा इतिहास
झारखंड का गांव जहां बचा था केवल एक पुरुष, उसकी मृत्यु के बाद महिलाओं ने दिया कंधा