CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Friday, March 14   9:16:53

दिल्ली में संसद में मानसून सत्र का 9वां दिन

31-07-2023

संसद के मानसून सत्र का आज 31 जुलाई को 9वां दिन है। मणिपुर के हालात का जायजा लेने गए इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस यानी I.N.D.I.A के सांसद 30 जुलाई को दिल्ली लौट आए। आज वे सदन में भी शामिल हुए हैं। विपक्षी दल लगातार मणिपुर हिंसा पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे हैं। लिहाजा आज भी संसद की कार्यवाही हंगामेदार हो रही हैं।वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में आज दिल्ली अध्यादेश बिल पेश कर सकते हैं। इसे 25 जुलाई को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार इस बिल का विरोध कर रही है। विपक्षी दल भी आप सरकार के साथ हैं। केंद्र ने 19 मई को अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर अध्यादेश जारी किया था। अध्यादेश में उसने सुप्रीम कोर्ट के 11 मई के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली सरकार को मिला था।