CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 17   10:30:14

दिल्ली के बाद अब UP में बाढ़ का खतरा

18-07-2023

UP के आगरा और मथुरा में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। आगरा में 45 साल बाद यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक पहुंचा है। UP के अलीगढ़, फिरोजाबाद और इटावा सहित कई जिलों में बाढ़ का असर है। हिमाचल के कुल्लू में बाद फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां बाढ़-लैंडस्लाइड से 108 लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में रेलवे ट्रैक टूटने से 16 ट्रेनें रद्द हैं।उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, काली और कृष्णा नदी का जलस्तर कई जिलों में खतरे के निशान को पार कर गया है। 17 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 43% अधिक बारिश और मध्य भारत में 4% अधिक बारिश हुई है। ऐसे में उत्तरी राज्यों से बहने वाली नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।