CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 15   2:36:26

कारगिल विजय दिवस :कारगिल युद्ध के शहीदों को सलाम

26-07-2023

आज 26 जुलाई का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में समग्र देश में मनाया जाता है ।यह इस युद्ध में शहीद हुए 527 वीरों के प्रति राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक है।

          मार्च 1999  का वर्ष ....जब पाकिस्तान ने शांति पूर्ण रूप से कश्मीर मुद्दा सुलझाने की संधि करार को न मानकर भारत में पाकिस्तान की सेना ,सैनिकों और अर्ध सैनिक दल को छिपाकर  भेजना शुरू कर दिया।जिसे उन्होंने "ऑपरेशन बद्र"नाम दिया।जिसका उद्देश्य सियाचिन  ग्लेशियर से भारतीय सेना को हटा कर अपना कब्ज़ा जमाना था।भारतीय सेना को अपने सूत्रों से पता चला कि बहुत बड़े पैमाने पर हमले की साजिश है, तो भारतीय सेना ने "ऑपरेशन विजय" नाम के साथ 2 लाख सैनिकों का दल बल कारगिल की शीत पहाड़ियों पर तैनात कर दिया। 60 दिनों तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी फौजियों को खदेड़ दिया, और कारगिल हिल की चोटियों पर भारत का तिरंगा लहरा उठा। "भारत माता की जय" के नारों के साथ कारगिल की पहाड़ियां और आसमान गूंज उठा।
         इस युद्ध में 527 वीर जवान शहीद हुए, और 1400 सैनिक घायल हुए।इस युद्ध में कारगिल गर्ल कही जाती गुंजन सक्सेना ने अपने जौहर दिखाए। वही अपनी मिट्टी के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले  कैप्टन विक्रम बत्रा,लेफ्टिनेंट मनोज पांडे,मेजर राजेश सिंह,सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव,मेजर एन.सरावनन जैसे शहीदों को सम्मान के साथ VNM सलाम करता है।