CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   6:22:14

क्या आप जानते है कौन है देश का सबसे अमीर विधायक!!

21-07-2023

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 1,400 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूसरे और तीसरे नंबर के सबसे धनी विधायक भी कर्नाटक के ही हैं।
दूसरे नंबर पर कर्नाटक के ही निर्दलीय विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। उनके पास 1,267 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक की ही कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा हैं, जिनके पास 1,156 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

सबसे कम संपत्ति वाले विधायक पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक निर्मल कुमार धारा हैं, जिनकी कुल घोषित संपत्ति सिर्फ 1,700 रुपए है।

उनके बाद ओडिशा से निर्दलीय विधायक मकरंदा मुदुली हैं, जिनकी संपत्ति 15,000 रुपए है। फिर पंजाब से आम आदमी पार्टी के नरिंदर पाल सिंह सावना हैं, जिनकी संपत्ति 18,370 रुपए है।

यह आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक की रिपोर्ट (ADR) ने जारी किए हैं।
सबसे अमीर विधायकों में से चार कांग्रेस के हैं और तीन भाजपा के हैं। देश के 20 सबसे अमीर विधायकों में से 12 कर्नाटक से हैं। अरुणाचल प्रदेश के 59 में से 4 विधायक अरबपति हैं।