19-07-2023
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ( इसरो) के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को चंद्रयान-3 को तीसरी बार नई ऑर्बिट में कामयाबी से पहुंचा दिया। इसरो ने बताया कि मिशन तय समय पर है। कक्षा बढ़ाने के लिए अगली फायरिंग 20 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच प्लान की गई है।
इसके बाद पृथ्वी के ऑर्बिट में एक बार और फायरिंग की जाएगी। स्पेसक्राफ्ट 31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि को पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर बढ़ेगा। 5 अगस्त को यह चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंच जाएगा। 23 अगस्त को यह चंद्रमा पर लैंड करेगा।
चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर कैसे भूकंप आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।
अगर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली यानी मिशन सक्सेसफुल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अमेरिका और रूस दोनों के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने से पहले कई स्पेस क्राफ्ट क्रैश हुए थे। चीन 2013 में चांग’ई-3 मिशन के साथ अपने पहले प्रयास में सफल होने वाला एकमात्र देश है।

More Stories
“Another Round” की दीवानगी या खतरनाक लत? वडोदरा हिट एंड रन केस का चौंकाने वाला सच!
“तुम अकेली नहीं हो” – VNM Foundation & VNM T.V की नई पहल
छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव! नारियल के खोल से प्लास्टिक को हराने की अनूठी पहल