21-07-2023
भारत और श्रीलंका दोनों देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय और डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के बीच श्रीलंका में UPI के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ। विक्रमसिंघे ने कहा- PM मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है।वहीं दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए PM मोदी बोले- हमारे संबंध प्राचीन और व्यापक हैं। श्रीलंका और भारत के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। पैसेंजर फेरी सर्विस शुरु होंगी। इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड पर काम होगा।
PM मोदी ने कहा की पिछला 1 साल श्रीलंका के लिए चुनौतियों से भरा रहा। हम कठिन समय में वहां के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। हमें उम्मीद है कि श्रीलंका की सरकार तमिलों की आकांक्षाओं को पूरा करके समानता, न्याय और शांति के प्रोसेस को आगे बढ़ाएगी। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘SAGAR’ विजन दोनों में श्रीलंका का महत्वपूर्ण स्थान है।

More Stories
इस देश को ‘भारत’ नाम किसने दिया? नामकरण की ऐतिहासिक यात्रा
आसाराम: जेल की सलाखों के पीछे, लेकिन साम्राज्य आज भी कायम!
महाराष्ट्र में EVM पर निलंबित पुलिस अधिकारी का सनसनीखेज दावा ; चुनाव आयोग ने दी कड़ी प्रतिक्रिया!