CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   2:27:51

जल्द आएगी Zydus Cadila की वैक्सीन

केंद्र की सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है जिसमें कोर्ट को बताया गया कि जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने 12-18 आयु वर्ग के लिए डीएनए आधारित अपनी कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D का क्लिनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है और यह जल्द ही उपलब्ध हो सकता है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अवर सचिव सत्येंद्र सिंह ने 15 जुलाई के एक हलफनामे में कहा, ‘यह जानकारी दी गई है कि डीएनए वैक्सीन विकसित करने वाली जायडस कैडिला ने 12-18 आयु वर्ग के लिए अपना क्लिनिकल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अहमदाबाद स्थित जायडस कैडिला का डीएनए वैक्सीन अब “वैधानिक अनुमति हासिल करने के करीब है, यह निकट भविष्य में 12-18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकता है।