CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   9:08:16

योग दिवस 2021– ‘योगा फॉर वेलबिइंग’

तेजी से दौड़ती-भागती इस जिंदगी में आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से परेशान है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। वहीं, बेहद कम समय में योग ने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। 21 जून 2015 से हुई शुरुआत के बाद हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर साल लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाता है, जिसके लिए कई स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वहीं, कोरोना काल में तो योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। लोग खुद को फिट रखने के लिए योगासन करते हैं। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, हर कोई योग से जुड़ा हुआ है।
हर साल योग दिवस की थीम अलग तरह की रखी जाती है। इस साल यानी 21 जून 2021 में योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वेलबिइंग’ रखी गई है यानी ‘स्वास्थ्य के लिए योग’।
इसी के चलते, पीएम ने ट्वीट कर एक जानकारी दी थी उन्होंने लिखा कि ’21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।’
हालांकि, कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए एक स्थान पर 20 लोग ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाल किला परिसर में योग करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के संबोधन को दूरदर्शन समेत अन्य चैनल्स पर लाइव दिखाया जाएगा. इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी संवाद करेंगे। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में अपने क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी।